ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

पटना में जल जमाव के कारण घरों में फंसे हैं लोग, रिश्तेदार रोज कर रहे कॉल, कोई सेल्फी तो कोई वीडियो भेज बता रहा हाल

पटना में जल जमाव के कारण घरों में फंसे हैं लोग, रिश्तेदार रोज कर रहे कॉल, कोई सेल्फी तो कोई वीडियो भेज बता रहा हाल

30-Sep-2019 02:55 PM

PATNA:  भारी बारिश के कारण हुए जल जमाव से तीन दिनों से पटना के हजारों लोग अपने घरों में कैद है. जिस सड़कों पर कुछ दिन पहले गाड़ियां फर्राटा  भरती थी वहां आज कल नावें चल रही है. यह खबरें दिन भर चैनलों पर चल रही है. खबर को देखने के बाद पटना से बाहर रहने वाले रिश्तेदार कॉल कर हाल पूछ रहे हैं कि आपके घर में भी पानी घुसा है. टीवी पर खबर देख रहे हैं कि पटना डूब रहा है. पटना में रहकर पढ़ाई करने वाले लड़के-लड़कियों के घरवाले भी दिन में पांच बार कॉल कर हाल जान रहे हैं.

घरों में कैद लोग बस यही कह रहे ठिके है

नरक निगम (पटना नगर निगम) के कारण फंसे लोग क्या-क्या बताए. कैसे बताए की घर में दूध की छोड़िए पीने का पानी का संकट है. हरी सब्जी तो पहले ही खत्म हो चुकी है. अब तो घर में राशन भी खत्म होने वाला है. घर में दवा खत्म है. इतने दर्द के बाद भी यही कह रहे हैं ठिके हैं, यह परीक्षा की घड़ी है. इस फोटो और वीडियो से यहां के हालात देख लिजिए.

सेल्फी भेजकर दर्द कर रहे बयां

पटना में पढ़ने वाले हजारों लड़के और लड़कियां भी जल जमाव के कारण काफी परेशान हैं. वह अपने हॉस्टलों में कैद है. कई हॉस्टलों में खाना बनना बंद हो गया. ऑनलाइन खाना का ऑर्डर और होम डिलिवरी करने वाले भी अपनी सेवा बंद किए हुए है. जिसके कारण कमर तक पानी में घुसकर पानी से लेकर खाने का समान खरीदना पड़ रहा है. जो भी छोटे होटल खुले हैं वहां पर खाने के लिए इनलोगों की लाइन लग रही है. कई लड़के-लड़कियां जब पानी में बाहर निकल रहे हैं तो सेल्फी ले रहे हैं. यह सेल्फी घरवालों को भेज पटना के हालात को बता रहे हैं कि कैसे कठिन परिस्थिति के साथ जिंदगी के साथ यहां पर जंग लड़ी जा रही है.