ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

विमान यात्रियों के लिए बड़ी राहत, टिकट कैंसिल कराने पर पूरी रकम वापस करेंगी विमान कंपनियां

विमान यात्रियों के लिए बड़ी राहत, टिकट कैंसिल कराने पर पूरी रकम वापस करेंगी विमान कंपनियां

01-Oct-2019 09:51 AM

PATNA : बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क, रेल और वायुयान सेवा पर जोरदार असर पड़ा है. सडकों पर पानी भरा है. रेलवे ट्रैक पर बारिश की पानी ऊपर चढ़ी हुई है. मौसम खराब होने के कारण कई फ्लाइट्स की रुट डायवर्ट करनी पड़ी. इसी बीच विमान कंपनी गो एयर और इंडिगो ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. इंडिगो 2 अक्टूबर तक और गो एयर 3 अक्टूबर तक टिकट कैंसिल कराने पर पूरी रकम वापस करेगी. 

पटना से जाने वाले और दूसरे शहरों से यहां आने वाले विमान यात्रियों को इससे फायदा होगा. जिन यात्रियों ने इंडिगो फ्लाइट में 2 अक्टूबर तक का टिकट लिया है और वो उसे आगे की तिथि के लिए टिकट बुक कराना चाहते हैं. तो उनसे रिशेड्यूल करने के लिए पैसे नहीं लिए जायेंगे. गो एयर ने 3 अक्टूबर तक ऐसा कराने पर यात्रियों को राहत दी है. पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की 19 और गो एयर की 11 जोड़ी फ्लाइट ऑपरेट करती हैं. 

पटना में भारी बारिश के कारण पिछले कई दिनों से ट्रेनों के साथ-साथ हवाई सेवा का भी हाल खराब था. कई फ्लाइट दूसरे शहरों में डाइवर्ट हो रही थीं. राजधानी में हर तरफ जलजमाव के कारण यात्री अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. जिनको एयरपोर्ट तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है. एयरलाइन के ताजा फैसले से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.