ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस

Home / news / बड़ी खबर : बिहार के 2 IPS अधिकारी सस्पेंड, आदित्य कुमार और पूर्णिया...

बड़ी खबर : बिहार के 2 IPS अधिकारी सस्पेंड, आदित्य कुमार और पूर्णिया के SP दया शंकर पर हुआ एक्शन

18-Oct-2022 07:15 PM

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से जुड़ी इस वक्त की एक सबसे बड़ी खबर बता रहे हैं। खबर यह है कि राज्य के 2 आईपीएस अधिकारियों को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है।


डीजीपी से जालसाजी के मामले में शामिल गया के एसएसपी रह चुके आदित्य कुमार को सरकार ने निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। इस मामले में अब एसपी दयाशंकर के ऊपर गाज गिर गई है और सरकार ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया है।


आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को निलंबन अवधि में मुख्यालय से अटैच किया गया है। डीजीपी एसके सिंघल के साथ जालसाजी करने वाले अभिषेक अग्रवाल को आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार किया था। आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में अभिषेक अग्रवाल के अलावे आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार पर नकेल कस दी है।