ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे BJP सांसद, मुंह दिखाई में लिफाफा थमाया...

वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे BJP सांसद, मुंह दिखाई में लिफाफा थमाया तो दुल्हन ने रख दी बड़ी मांग

09-May-2022 05:22 PM

DESK: बीजेपी सांसद अपने एक करीबी के घर वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान जब दुल्हन ने उनका पैर छुआ तब सांसद ने पॉकेट से लिफाफा निकाला और उन्हें मुंह दिखाई देने लगे। लेकिन दूल्हन काफी पढ़ी लिखी थी उसने सांसद महोदय से बड़ी मांग कर दी। 


नई नवेली दुल्हन को आशीर्वाद देने जब सांसद घर पहुंचे तब उसने गांव में सड़क बनाए जाने की मांग रख दी। यह सुनकर कुछ देर के लिए सांसद भी हैरान रह गये लेकिन दुल्हन की बात सुनकर वे मुस्कुराने लगे और बहू को यह आश्वासन दिया कि एक महीने में सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा।


दुल्हन को आश्वासन देने के बाद सांसद उस सड़क का निरीक्षण करने के लिए निकल पड़े जिस सड़क का जिक्र दुल्हन ने किया था। दुल्हन की इस मांग से गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में आई नई नवेली दुल्हन ने गांव की इस बड़ी समस्या को जाना और इसके समाधान की पहल की। 


मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है जहां बीजेपी सांसद सतीश गौतम से गांव की बहू ने मुंह दिखाई में ऐसा गिफ्ट मांगा की वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। बहू की इस अजीबोगरीब मांग की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। दरअसल नवीन शर्मा सांसद सतीश गौतम के करीबी हैं। वे अलीगढ़ के कशीशो गांव के रहने वाले है।


उनके इकलौते बेटे दीपांशु शर्मा की शादी हाथरस के मुरसान निवासी प्रियका से संपन्न हुई थी। प्रियंका काफी समझदार और स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई कर चुकी थी। शादी 2 अप्रैल को थी लेकिन उस समय सांसद काफी व्यस्त थे जिसके कारण वे शादी में पहुंच नहीं पाए थे। लेकिन उन्होंने नवीन शर्मा से कहा था कि वे बहू से मिलने जरूर आएंगे। 


और हुआ भी ऐसा वे बीते रविवार को बहू से मिलने और आशीर्वाद देने के लिए पहुंच गये। इस दौरान सांसद ने लिफाफा बहू को मुंह दिखाई दिया तब प्रियंका ने गांव में सड़क निर्माण करने की मांग रख दी। प्रियंका का कहना था कि वह जब शादी के बाद अपने ससुराल आई थी तब यहां की सड़कों की हालत को देखा था वो काफी जर्जर स्थिति में है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। गांव वालों की इस समस्या को प्रियंका ने सांसद महोदय के सामने रखा। सांसद ने भी बहू को यह आश्वासन दिया कि एक महीने में वे सड़क का निर्माण कराएंगे।