ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित

बैंकों पर पड़ेगी कोरोना की मार, RBI की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

25-Jul-2020 01:40 PM

DESK : कोरोना वायरस के  कारण देश और दुनिया की इकोनोमी को बड़ा झटका लगा है. इससे अलग-अलग सेक्टर्स प्रभावित हुए हैं. देश के बैंकिंग सेक्टर को भी बड़ा झटका  लगा है. रिजर्व बैंक के अनुमान के हिसाब से मार्च 2021 तक बैंकों का बैड लोन यानी एनपीए 8.5 फीसदी से बढ़कर 12.5 फीसदी हो सकता है.

इस बारे में RBI की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट(FSR) कहती है, ग्रॉस एनपीए में काफी इजाफा होगा और यह बढ़कर 14.7 फीसदी तक जा सकता है. अगर सिर्फ सरकारी बैंकों की बात की जाये तो मार्च 2021 तक ग्रॉस एनपीए 11.3 फीसदी से बढ़कर 15.2 फीसदी हो सकता है. हालांकि, आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में किसी भी तरह के खतरे की बात को खारिज किया है. साथ ही रिजर्व बैंक का मानना है कि कोरोना से हमने बहुत कुछ खोया है पर ये अपने साथ हमारे लिए कई अवसर ले कर आया है. 

जैसा कि आप जानते हैं बीते दिनों केंद्र सरकार ने करीब 21 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया था. एक्सपर्ट के मुताबिक इस पैकेज का अधिकतर बोझ बैंकिंग सिस्टम पर पड़ने वाला है. ऐसा इसलिए होगा क्यों कि सरकार ने इस पैकेज का अधिकतर हिस्सा कर्ज के रूप में दिया है. इसके साथ ही कर्ज की गारंटी को लेकर भी नियमों को आसान करने के लिए बैंकों को निर्देश दिया है.