मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
01-Oct-2020 07:41 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद गुरूवार से पहले चरण के नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी एक बड़ा एलान कर दिया है. पुष्पम प्रिया चौधरी इसबार के चुनाव में दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. पुष्पम कहां से अपना किस्मत आजमाएंगी, इसका भी उन्होंने एलान कर दिया है.
प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी. इसके साथ-साथ उनकी पार्टी ने यह भी एलान किया है कि पुष्पम दो सीटों से अपना भाग्य आजमाएंगी. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह दूसरी सीट कौन सी है, जहां से पुष्पम चुनाव लड़ेंगी. इसके लिए अभी इन्तजार करना होगा.
पुष्पम प्रिय चौधरी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से लिखा है कि "प्लुरल्स पोल कमिटी की अनुशंसा पर मैं पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार की जीवनदायिनी गंगा के दक्षिण-तट अवस्थित मगध में सम्राट चंद्रगुप्त और 'देवों के प्रिय' अशोक की प्राचीन राजधानी पुष्पपुर-पाटलिपुत्र-पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (182) से प्लुरल्स की उम्मीदवार होऊँगी.
आंगनवाड़ी अम्मा का आशीर्वाद एक बड़े दबाव की तरह है, एक वचन जो पूरा करना है, उनके जैसी लाखों सेविकाएँ, सहायिकाएँ जो बिहार...
Posted by Pushpam Priya Choudhary on Wednesday, 30 September 2020पुष्पम ने आगे लिखा है कि "मैं इंस्टिट्यूट ऑफ डेवेलपमेंट स्टडीज़, यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स, से डेवेलपमेंट स्टडीज़ में और लंदन स्कूल ऑफ ईकोनोमिक्स एंड पोलिटिकल सायंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स हूँ और चाणक्य के कहे अनुसार एक शासक बनने के लिए आवश्यक विषयों - पॉलिटिक्स, फ़िलासफ़ी और ईकोनॉमिक्स की मैंने गहन पढ़ाई की है और विकसित समाज के लिए पॉलिसीमेकिंग का कार्य किया है. बिहार के इस चुनाव में अपने 241 साथियों के साथ सफल होकर न सिर्फ़ पाटलिपुत्र और मगध के प्राचीन गौरव की वापसी बल्कि पूरे बिहार को 2025 तक भारत में नम्बर एक और 2030 तक विश्व के श्रेष्ठ जगहों में से एक बनाने को कृतसंकल्पित हूँ क्योंकि यह मेरे बिहार की वापसी का दशक है."
यह प्लुरल्स क्रांति किसी प्रक्रियागत बाधाओं से नहीं रुकने वाली है. बिहार के लोगों को अब प्लुरल्स की सोच और विचारधारा से अटैचमेंट हो गया है. बिहार बदलाव के लिए प्रस्तुत है.
Posted by Plurals on Wednesday, 30 September 2020