ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / 11 साल बाद वतन लौटेगा दरभंगा का सतीश, बांग्लादेश की जेल से होगा...

11 साल बाद वतन लौटेगा दरभंगा का सतीश, बांग्लादेश की जेल से होगा रिहा

11-Sep-2019 08:59 AM

By 13

DESK: बांग्लादेश की एक जेल में 11 सालों से कैद दरभंगा का रहने वाला सतीश आखिरकार रिहा होने वाला है. मानसिक रूप से विक्षिप्त सतीश चौधरी शुक्रवार को रिहा किया जाएगा. मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर के कड़े प्रयासों के बाद सतीश को रिहा किया जा रहा है. दरभंगा जिले के हायाघाट के एक गरीब परिवार का सतीश मानसिक रूप से बीमार है, और पिछले 11 सालों से बांग्लादेश की एक जेल में सजा काट रहा है. बांग्लादेश की सरकार ने ढ़ाका स्थित हाई कमीशन ऑफ इंडिया को सूचित किया है कि 12 सितंबर को दर्शना गेडे बॉर्डर पर बांग्लादेशी बॉर्डर गार्ड्स सतीश चौधरी को बीएसएफ को सौंपेंगे. मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर सतीश चौधरी को बांग्लादेश से अपने साथ लाएंगे. उनके साथ सतीश का भाई मुकेश चौधरी भी रहेगा. आपको बता दें कि साल 2008 में मानसिक तौर पर बीमार सतीश चौधरी इलाज के लिए पटना आया था और फिर अचानक गायब हो गया. बाद में 2012 में जानकारी मिली की वह बांग्लादेश की जेल में बंद है.