Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन
30-May-2020 10:37 AM
DESK : मेरठ के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया. मेडिकल कॉलेज परिसर में बंदरों ने सालों से अपना डेरा जमा रखा है. बंदरों ने आतंक से मेडिकल स्टाफ के साथ साथ मरीजों के परिजन भी परेशान रहते हैं, पर कल इन बंदरों ने हद कर दी.
मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरातफरी मच गई. जब बंदरों की टोली में से एक बंदर ने लैब टेक्नीशियन के हाथों से कोरोना जांच की सैंपल ही छीन ले गया. सैंपल चीन कर बंदर पेड़ पर जा बैठा और उसे खाने की कोशिश करने लगा. बाद में बंदर कोरोना मरीजों के सैंपल को अस्पताल परिसर में इधर-उधर फेक देता है.
इस घटना का लोगों ने विडियो बना कर वायरल कर दिया. विडियो में बंदर की करतूत साफ़ देखी जा सकती है. वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एस के गर्ग का कहना है कि जो सैंपल बंदर ले गए हैं वो कोरोना मरीजों के गले के सैंपल नहीं थे बल्कि कोरोना के मरीजों के रुटीन चैकअप के लिए भेजे जाने वाले सैंपल थे. जिन तीन मरीजों के सैंपल बंदरों ने छीन लिए उन्हें बाद में फिर लिया गया और जांच के लिए भेज दिया गया है.
मेडिकल कॉलेज में जिस तरह ये घटना सामने आई है, उससे कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से निपटने के लिए कोई खास कदम क्यों नहीं उठाए गए. प्रशासन की इस बड़ी चूक से कई गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं. इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश भी की गई. पर विडियो वायरल होने पर मेडिकल कॉलेज को इस घटना को स्वीकार करना पड़ा.
मेरठ में बंदरों के आतंक का ये कोई पहला मामला नहीं है. मेडिकल कॉलेज में आये दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जब या तो किसी मरीज का कोई सामान छीन लिया जाता या किसी स्टाफ का. यही नहीं चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में तो बंदरों से निपटने के लिए बाकायदा एक लंगूर को भी तैनात किया गया, जिसे हर माह उसके काम की तनख्वाह भी दी जाती है.
बता दें की, उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 नए मामले आने के साथ ही अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7170 हो गई है. ऐसे में इस तरह की घटना संक्रमण को और बढ़ा सकती है.