ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बमबाजी और फायरिंग के बाद पटना कॉलेज कैंपस के सभी हॉस्टलों को...

बमबाजी और फायरिंग के बाद पटना कॉलेज कैंपस के सभी हॉस्टलों को खाली करने के आदेश, जारी हुआ ये डेडलाइन

06-Dec-2023 09:07 AM

By First Bihar

PATNA : पटना कॉलेज स्थिति सभी हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को अपने सामान के साथ हर हाल में गुरुवार की शाम 5:00 बजे तक कमरा खाली करना होगा। डीएसडब्ल्यू ऑफिस से प्राप्त पत्र के आलोक में कॉलेज प्रशासन ने बोर्ड पर नदवी सहित मिंटो, जैक्सन व इकाबाल हॉस्टल को अनिश्चित काल के लिए बंद करने का नोटिस चस्पा कर दिया है।


दरअसल,  सोमवार को हॉस्टल के दो गुटों के बीच बमबाजी और गोलीवारी की घटना के बाद मंगलवार को कुलपति की अध्यक्षता में बैठक कर निर्णय लिया गया कि  पटना कॉलेज स्थिति सभी हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को अपने सामान के साथ हर हाल में गुरुवार की शाम 5:00 बजे तक कमरा खाली करना होगा। डीएसडब्ल्यू कार्यालय से प्राप्त पत्र के आलोक में कॉलेज प्रशासन ने बोर्ड पर नदवी सहित मिंटो जैक्सन व इकाबाल हॉस्टल को अनिश्चित काल के लिए बंद करने का नोटिस चस्पा कर दिया है।


वहीं,परिसर में हिंसा की घटना पर राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से दोषियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करने को कहा है। पांच माह पहले भी हॉस्टल के छात्रों के बीच बमबाजी और गोलीबारी के बाद हॉस्टल को बंद कर दिया गया था। छात्रों के आंदोलन व प्रदर्शन के बाद ऑनलाइन आवेदन लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों का हॉस्टल आवंटित किया था।


उधर, पटना कॉलेज में बमबाजी और फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार छह युवकों को पीरबहोर थाने की पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। उक्त मामले में 18 युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई थी। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए वीसी के साथ बैठक भी की गई है।