Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
17-Oct-2024 09:18 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें की सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से सामने आया है। जहां गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर में बालू घाट पर शाम में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की।
मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग की घटना में बालू घाट के मुंशी सुजय यादव को गोली लग गई। इलाज के दौरान मुंशी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सुजय यादव के रूप में की गई है जो बालू घाट पर मुंशी के रूप में कार्यरत था। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।
बताया जा रहा है कि बालू घाट के कर्मचारी वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता बना रहे थे. इस रास्ते को लेकर बालू माफियाओं से विवाद हुआ और उसके बाद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय बालू घाट पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद घायल अवस्था में मुंशी सुजय यादव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
उधर मौत की घटना के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर शव को रखकर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। वहीं समझाने आई पुलिस से लोगों ने कहासुनी की। प्रदर्शन कर रहे 5 लोगों को मगध मेडिकल थाना की पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गोलीबारी की घटना में इलाज के दौरान मुंशी की मौत हुई है। घटनास्थल पर एफएसएल और टेक्निशल सेल को रवाना किया गया है. घटना में संलिप्त बदमाशों की पहचान कर ली गई। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, बुनियादगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।