कामेश्वर धार्मिक न्यास की बागडोर अब राज परिवार के कुमारों के हाथ, 108 मंदिरों के संरक्षण का संकल्प मोतिहारी में खेलने के दौरान 12 साल के बच्चे को लगी गोली, हालत नाजुक शंकराचार्य अपमान और UGC नियमों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा, कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री जानिये? बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: SSB जवान को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सिक्सर के छह गोली छाती में रे.., कट्टा, कानून और कफन, सुलगते कटिहार की खौफनाक दास्तान गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का महासैलाब: 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा Aadhaar Vision 2032: फिंगरप्रिंट की जगह फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव; जानिए..
23-Apr-2024 06:59 PM
By First Bihar
DESK : बिहार के बालू माफिया के खिलाफ ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। रोहतास के बड़े बालू कारोबारी जितेंद्र सिंह को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। जितेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उन्हें अपने साथ लेकर रांची से पटना के लिए रवाना हो गई है। पटना स्थित ईडी के दफ्तर में उनसे पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि जितेंद्र सिंह रोहतास के श्रीपालपुर गांव के रहने वाले हैं। वह बिहार के बड़े बालू कारोबारी हैं। साथ ही मुकुट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर भी हैं। जितेंद्र सिंह रांची के एक होटल में ठहरे हुए थे। इस बात की जानकारी मिलते ही ईडी ने उन्हें होटल से ही दबोच लिया। बताया जाता है कि मनी लांड्रिंग और आर्थिक अपराध के साथ वित्तीय लेनदेन में की गई हेराफेरी को लेकर ईडी ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले भी ईडी की टीम ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।
जितेन्द्र सिंह के पैतृक आवास और पटना स्थित मकान को खंगाला गया था। इस दौरान वह ईडी को अपने घर पर नहीं मिले थे। जिसके बाद उनके खिलाफ ईडी ने समन जारी किया था। लेकिन वह पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर में भी उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद ईडी की टीम उनकी खोजबीन में लगी थी। रांची के एक होटल में मिलने की सूचना के बाद ईडी की टीम ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र सिंह को लेकर ईडी की टीम पटना के लिए रवाना हो गयी है।