मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
26-Apr-2024 01:42 PM
By First Bihar
ARARIA : पीएम मोदी इस माह बिहार में चौथी बार आए हुए हैं। पीएम सीमांचल में दूसरी और अंग प्रदेश में पहली बार जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री ये चौथा बिहार दौरा है। यहां अररिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन को ना संविधान की परवाह है ना लोकतंत्र की।
पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग वही हैं जो दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का हक छीना। पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर ये लूट लेते थे। चुनावों में बैलेट पेपर इनकी सरकार में यहां लूटे जाते थे। गरीबों को वोट डालने के लिए बिहार से बाहर नहीं निकलने देते थे। दलित-पिछड़ों को डंडे के जोर पर घर से निकलने पर रोकते थे। अब जब EVM की ताकत देश को मिली है तो चुनाव के दिन वोट हड़प करने के खेल जो ये खेलते थे, उनसे ये बर्दाश्त नहीं हो रहा। ये अभी भी परेशान हैं। कैसे भी EVM बंद होना चाहिए। इनका यही खेल चल रहा है।
पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं ने EVM को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है। लेकिन बाबा साहेब के संविधान की ताकत देखिए कि सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें गहरा झटका दिया है और इनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ कह दिया है कि बैलेट पेपर का पुराना दौर वापस लौटकर नहीं आएगा। ये लोग अपने स्वार्थ और गलत नीयत से EVM को बदनाम करने का काम किया। लेकिन आज इन लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करारा तमाचा मारा है कि ये मुंह उंची करके देख तक नहीं पाएंगे। पीएम मोदी ने लोकतंत्र जिंदाबाद के नारे भी लगवाए और बाबा साहेब अंबेडकर अमर रहे के भी नारे लगवाए।
उधर, पीएम ने एनडीए सरकार के कई योजनाए गिनाएं। उन्होंने कहा कि अररिया और सुपौल दोनों जिलों में गरीबों को तीन लाख पक्के घर में मिले। नल का जल, उज्ज्वला गैस और मुफ्त राशन योजना ने बहनों और माताओं की बहुत बड़ी चिंता दूर कर दी है।