ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग, फ्रेशर स्टूडेंट का चल रहा इलाज

इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग, फ्रेशर स्टूडेंट का चल रहा इलाज

25-Feb-2020 09:04 AM

PATNA : शिक्षण संस्थानों में रैगिंग को लेकर भले ही सख्त नियम बना दिए गए हो लेकिन बावजूद इसके रैगिंग का सिलसिला खत्म नहीं होता दिख रहा। बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में फ्रेशर स्टूडेंट्स के साथ पुराने छात्रों ने रैगिंग की है। देदौर स्थित बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों को सीनियर छात्रों ने रैगिंग में शामिल नहीं होने पर जमकर पिटाई भी की है। 

इंजीनियरिंग कॉलेज के सीनियर छात्रों ने न्यू ईयर स्टूडेंट शिवम और आलोक रंजन के साथ रैगिंग करते हुए गाना गाने को कहा। शिवम और आलोक रंजन ने जब इस रैगिंग का विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई की गई। घटना 20 फरवरी की है। सीनियर छात्रों की पिटाई से शिवम बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पीड़ित छात्रों ने इसकी शिकायत संस्थान के एंटी रैगिंग सेल में की। रैगिंग सेल ने आरोपों को सही पाया जिसके बाद थाने में सीनियर छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

पीड़ित छात्र शिवम भागलपुर का रहने वाला है जबकि आलोक रंजन पटना का। इनके साथ थर्ड ईयर स्टूडेंट रोशन राज और पंकज ने रैगिंग की और फिर पिटाई भी। रैगिंग की घटना को लेकर कॉलेज के प्राचार्य कुमार सुरेंद्र ने कहा है कि दोषी छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और इनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी।