हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
24-Jan-2022 08:32 AM
PATNA : राजधानी पटना के बाकरगंज में एसएस ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. डकैती कांड को लेकर सर्राफा कारोबारियों का गुस्सा चरम पर है. पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर सर्राफा कारोबारी पूरी तरह से आग बबूला हैं.
20 जनवरी को बाकरगंज स्थित एसएस ज्वेलर्स में हुई दिनदहाड़े डकैती के विरोध में सोमवार को बिहार की सभी ज्वेलरी दुकानें दोपहर दो बजे तक बंद रखने का ऐलान किया गया है. सराफा व्यवसायी सभी जिलाधिकारियों को ज्ञापन देकर विरोध प्रकट करेंगे.
सर्राफा कारोबारियों ने साफ कर दिया है कि सोमवार तक 14 करोड़ से अधिक के लूटे गए सोना और 14 लाख रुपए कैश को पटना पुलिस बरामद नहीं कर सकी तो इसके बाद बड़ा आंदोलन होगा. कारोबारियों ने कहा पुलिस को दिए गये डेडलाइन में वह विफल रही. इसके विरोध में सभी व्यापारिक संगठन ने फैसला लिया है कि वह अपनी दुकानें बंद रखेंगे.
कैट व एआइजेजीएफ के बिहार अध्यक्ष अशोक वर्मा सोनार व महासचिव प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा है कि पूर्व में घोषणा की गई थी कि रविवार तक आभूषणों की बरामदगी नहीं हुई तो सोमवार को बिहार की सभी सराफा दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन यह बंदी दोपहर दो बजे तक की ही होगी.