पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
28-Nov-2023 08:18 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके बाबजूद इस कानून की सच क्या है वो आए दिन निकल कर सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना के दीघा थाना इलाके से निकल कर सामने आ रही है। जहां देर रात जब्त की गई शराब पुलिसकर्मियों के बैरक तक पहुंच गई।
उसके बाद इस घटना की सुचना एसएसपी राजीव मिश्रा को किसी ने दे दी। जानकारी मिलते ही एसएसपी ने एसपी सिटी को दीघा थाने के हरेक बैरकों की तलाशी लेने को कहा। सिटी एसपी सेंट्रल ने सभी बैरकों की तलाशी ली तो वहां से जब्त की गई शराब बरामद हुई। अब एसएसपी ने दीघा के थानेदार रामप्रीत पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं दारोगा फूल कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके बाद इस मामले को लेकर जब एसएसपी राजीव मिश्रा से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने बताया कि शराब के इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। इसमें शामिल पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। जहां कहीं भी पुलिसकर्मियों के शराब के मामले में संलिप्तता की खबर मिलेगी, तुरंत उन पर कार्रवाई होगी।
आपको बताते चलें कि, दीघा इलाके से पुलिस ने पंजाब से लाई गई गई शराब की एक हजार कार्टन बरामद की है। कार्टन में करीब साढ़े आठ हजार लीटर अंग्रेजी शराब थी। वहीं, शराब से लदा एक ट्रक और छह पिकअप वैन भी जब्त की गई है। तस्करों ने शराब छुपाने के लिए गोदाम में तहखाने बना रखे थे। क्रिसमस और नव वर्ष के मद्देनजर शराब की खेप पटना मंगाई गई थी।