बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
08-Aug-2024 05:46 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सीमांचल पहुंचे राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का पूर्णिया में जोरदार स्वागत हुआ। बीजेपी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। देश की राजनीति पर चिंता जताते हुए कहा कि राजनीति का स्तर बहुत ही घटिया हो गया है। राजनीति की सोच भी गिरता जा रहा है। यही कारण है कि सभी दल समाज को जात,पात और धर्म में बांट रहे हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि मैं कोई एक दल के ऊपर आरोप नहीं लगा रहा हूं दिलीप जायसवाल भी आपके सामने है। सभी राजनीतिक दल देश में एक माहौल बनाते जा रहे हैं कि किसी तरह उनको सत्ता जाए। मैं ऊपर वाले से यही दुआ करता हूं कि आप ऊपर से सभी को यह आदेश दें कि नेतागिरी करने के लिए, सत्ता पाने के लिए और सरकार बनाने के लिए वो समाज को आपस में ना बांटे।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम सब साथ मिलकर बिहार का विकास करेंगे। चाहे किसी भी दल के नेता हो वो सभी समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं लेकिन हमें टूटना नहीं है। राजनीति का स्तर बहुत ही घटिया हो गया है।