ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत

बहुत चालू पार्टी है कांग्रेस, लोगों से बोले अखिलेश यादव..वोट मत देना इसे..भाजपा से भी बचके रहना

05-Nov-2023 07:06 PM

By First Bihar

DESK: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस बहुत चालू पार्टी है। उन्होंने लोगों को कहा कि कांग्रेस को वोट मत दीजिए। वही उन्होंने बीजेपी को लेकर भी कहा कि यदि आपको राशन नहीं मिलता है तो भाजपा को भी वोट मत देना। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की बातों में मत आना। 


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम जाति जनगणना कराना चाहते हैं अब कांग्रेस भी जाति आधारित जनगणना की बात करने लगी है। कांग्रेस वोट लेने के लिए ऐसा बोल रही है। जबकि हमारी पार्टी आपको आपका हक दिलाने के लिए जातीय जनगणना कराने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि जब हमें कांग्रेस धोखा दे सकती है तो आप को कैसे छोड़ देगी। 


वही भाजपा पर भी अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला कहा कि भाजपा के काम करने का तरीका बिलकुल अलग है। भाजपा वाले लोकतंत्र पर नहीं लूटतंत्र पर भरोसा करते हैं। अखिलेश यादव ने मंच से लोगों से पूछा राशन में कुछ मिलता है कि नहीं..सामने से जवाब मिला कि नहीं..तब उन्होंने कहा कि तब बीजेपी को क्यों वोट देते हो? कांग्रेस को भी वोट मत देना बहुत चालू पार्टी है।


उन्होंने कहा कि बंसल जी दुखी थे कि कांग्रेस ने धोखा दे दिया अरे भाई जब हमे धोखा दे दिया तो तुम कहां से बचोंगे। हमारी शुरुआत मध्यप्रदेश में ऐसी ही रहेगी। लगातार हमलोग काम करते रहेंगे। हमें बुजुर्गों और नौजवानों पर भरोसा है। नौजवान हमारी मदद करेंगे क्योंकि इनका साथ हमारे साथ लंबा रहेगा। बीजेपी और कांग्रेस के बातों में मत आना।