अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
13-Jan-2024 12:07 PM
By First Bihar
KHAGARIYA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट से रंगदारी के मामले में सजा मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने खगड़िया की जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव को अयोग्य घोषित करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। कृष्णा कुमारी यादव जेडीयू के पूर्व बाहुबली विधायक रणवीर यादव की पत्नी हैं।
दरअसल, पूरा मामला साल 2005 का है। मुंगेर के कारोबारी आलोक तालुकदार ने पूर्व विधायक रणवीर यादव और उनकी पत्नी कृष्णा यादव के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में खगड़िया की निचली अदालत ने रणवीर यादव और उनकी पत्नी कृष्णा यादव को निचली अदालत से 3-3 साल की कैद की सजा के के साथ 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
कोर्ट के इस फैसले की जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य निकिता कुमारी ने अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिला पार्षद की शिकायत पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद आखिरकार राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव को अयोग्य करार देते हुए उनकी जिला परिषद सदस्यता को रद्द कर दिया है। निर्वाचन आयोग के इस फैसले के बाद कृष्णा कुमारी यादव की अध्यक्ष की कुर्सी छिन गई है। कृष्णा कुमारी यादव 2014 का लोकसभा चुनाव आरजेडी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं।