गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Jun-2020 08:03 AM
ARWAL : जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, मंगल गीत गाए जा रहे थे, 20 जून को बारात आने वाली थी और बेटी की विदाई की तैयारी चल थी, उस घर से भाई की अर्थी निकली. जिस बहन को डोली में विदा करने का भाई ने वादा किया था, उसकी शादी के तीन दिन पहले घर ही उसी भाई की अर्थी निकली.
मामला अरवल के जिले माली गांव का है. बुधवार को दरभंगा के SSP के गार्ड के रूप में तैनात चिंटू पासवान का शव जैसे ही गांव में पहुंचा पूरा गांव उमड़ पड़ा. बता दें कि चिंटू पासवान ने ड्यूटी के दौरान गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी.
चिंटू की बहन की शादी 20 जून को होनी थी. बारात की सारी तैयारी हो गई थी. लेकिन बहन की शादी से पहले ही घर से भाई की अर्थी निकली, जिसे देखकर पूरा गांव रो पड़ा.
बुधवार को उनका पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गांव के पुनपुन नदी स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया. वहीं, इस घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.