अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Oct-2020 08:32 AM
PATNA : 3 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग होनी है और इसके ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने बागियों को लेकर बड़ा कबूल नामा किया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने स्वीकार किया है कि बिहार में एनडीए का स्वरूप सही तरीके से खड़ा नहीं हो पाया. संजय जायसवाल ने कहा है कि कार्यकर्ताओं को लेकर बीजेपी हो या जेडीयू दोनों से चूक हुई है और हम एनडीए का स्वरूप खड़ा नहीं कर पाए.
विधानसभा चुनाव में बागियों की तरफ से मिल रही चुनौती को लेकर जब प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी के अंदर जितनी बगावत तो हुई है उतनी ही बगावत जेडीयू के अंदर भी है. इससे एनडीए को नुकसान पहुंच रहा है. एक हिंदी दैनिक को दिए इंटरव्यू में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के बागियों को अंब्रेला मिल गया है हालांकि कहीं ना कहीं कार्यकर्ताओं को लेकर हमसे चूक हुई. जायसवाल ने कहा है कि पिछली बार नंदकिशोर यादव एनडीए के संयोजक हुआ करते थे उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के लिए बड़ा काम किया था जो इस बार नहीं दिखता.
इतना ही नहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्वीकार किया है कि मंडल और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं मिलना नुकसानदेह साबित हो रहा है. 20 सूत्री समिति में हिस्सेदारी होने से कार्यकर्ताओं में एकजुटता रहती थी. कई काम समिति से हो जाते थे. मंडल स्तर पर नेता होते थे और दुर्भाग्य से अभी ऐसा नहीं है. लेकिन चुनाव के बाद पार्टी इसमें सुधार करेगी. हालांकि संजय जयसवाल ने यह कहा है कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मजबूती के साथ उन जगहों पर खड़े हैं जहां जेडीयू चुनाव लड़ा है हम पूरी ईमानदारी से गठबंधन धर्म का पालन कर रहे हैं चुनाव के ठीक पीछे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक हिंदी दैनिक को जो इंटरव्यू दिया है उसके बाद एनडीए के अंदर जमीनी स्तर पर एकजुटता को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.