ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

रंगेहाथ पकड़ा गया रिश्वतखोर सरकारी अफसर, निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते दबोचा

12-Feb-2021 01:19 PM

By DEEPAK RAJ

BAGHA : इस वक्त एक ताजा खबर बगहा से सामने आ रही है. निगरानी विभाग की टीम ने एक सरकारी अफसर को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. पटना से आई विजिलेंस की टीम ने कार्यालय से ही इस अफसर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.


मामला बगहा के रामनगर नगर पंचायत का है, जहां रामनगर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा को निगरानी विभाग की टीम ने अरेस्ट किया है. निगरानी डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है. डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 हजार रुपये कैश घूस लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा को रंगेहाथ पकड़ा गया है.


बताया जा रहा है कि नगर परिषद की योजनाओं में कमीशन के एवज में कार्यपालक पदाधिकारी रिश्वत ले रहे थे. साथ ही पैसा नहीं देने पर गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे थे. शिकायत के बाद पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने नगर पंचायत कार्यालय से जितेंद्र कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद निगरानी की टीम अपने साथ गिरफ्तार युवकों ले गई.