ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बगहा में पिकअप वैन पलटी, शराबबंदी वाले बिहार में शराब देख टूट पड़े लोग

12-Mar-2024 09:06 PM

By DEEPAK RAJ

WEST CHAMPARAN: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों मना है। इस कानून का उल्लंघन करने पर सजा का भी प्रावधान है बावजूद इसके ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी हरकतों से ही बाज आ रहे है। दूसरे प्रदेशों से बिहार में शराब की खेप लाई जा रही है। आए दिन शराब की बड़ी खेप भी पकड़ी जा रही है। होली में शराब को खपाने की तैयारी में शराब तस्कर लगे हुए है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के रास्ते बांध होकर बिहार आ रही शराब से लदी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। 


जैसे ही लोगों को पता चला कि पिकअप वैन में शराब है। तो शराबबंदी वाले बिहार में शराब को देखकर लोग टूट पड़े। शराब को लूटने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गयी। हर कोई शराब लूटने ने लगे हुए थे। घटना धनहा थाना के रंगललही गांव के पास की है। घटना की सूचना पर पहुंची धनहा थाने की पुलिस ने पिकअप वैन व कुछ शराब की बोतल को जब्त किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


यूपी के रास्ते पिकअप वैन में रखकर तटबंध के रास्ते बिहार आ रही शराब की खेप धनहा थाना के रंगललही के पास पलट गई। पिकअप वैन के पलटन के साथ ही ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़ सी मच गई। ग्रामीण पिकअप वैन पर रखे शराब की बोतलों को लेकर भागने लगे।  इसकी सूचना पर पहुंची धनहा थाने की पुलिस ने पिकअप व शेष बची शराब की कुछ बोतलों को जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी से एक पिकअप वैन में रखकर शराब की बड़ी खेप पीपी तटबंध होकर बिहार में प्रवेश कर रही थी।


 पुलिस से बचने के लिए गाड़ी पूरी  रफ्तार में थी। इसी दौरान पिकअप वैन बांध पर अनियंत्रित हो गई और बांध के नीचे पलट गई। पिकअप वैन के पलटने के साथ ही ग्रामीणों ने शराब की बोतलों को लूटना शुरू कर दिया। हालांकि पिकअप वैन के पलटने के साथ पिकअप वैन के चालक व उपचालक पिकअप वैन को वहां से छोड़ फरार हो गए। बाद में इसकी सूचना धनहा थाने की पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची धनहा थाने की पुलिस ने पिकअप वैन व शेष बची शराब की बोतलों को जब्त कर लिया है। 


धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि जब्त किये गये शराब की गिनती की जा रही है। साथ ही साथ पिकअप वैन के सहारे इस मामले में संलिप्त लोगों की खोजबीन भी की जा रही है। जिन लोगों के द्वारा शराब की लूट की गई है पुलिस उनकी भी पहचान करने में जुटी हुई है।