केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
11-Mar-2020 07:43 AM
By DEEPAK RAJ
BAGHA: होली के दौरान अश्लील गाना बजाने से पुलिस रोक रही थी. लेकिन यह बात ग्रामीणों को नागवार गुजरी और पुलिस पर हमला कर दिया. इस हमले में 7 जवान घायल हो गए हैं. घटना पश्चिम चंपारण के बगहा की है.
कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त
ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पंचायत की मुखिया समेत करीब बीस लोगों को हिरासत में ले लिया है. बगहा के औसानी गांव में होली के रंग में उस समय भंग पड़ गया जब पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद ग्रामीण डीजे बजाने से बाज नहीं आए.
दरअसल गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को पूर्व में ही शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ ग्रामीण होली के दिन अश्लील गाने बजाकर गांव में टोली निकालते हैं. गांव में मौजूद पुलिस बल ने जब ग्रामीणों को डीजे बजाने से मना किया तो पहले ग्रामीण मान गए. जैसे ही पुलिस समझा बुझाकर वहां से निकलने लगी ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसमें 7 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. हालांकि इस घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.