हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jul-2021 04:07 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: इस वक्त की बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां मसान नदी का बायां गाइड बांध कटहरवा के पास टूट गया है। बांध के टूट जाने के बाद मसान नदी का पानी भावल दोन नहर फाटक के पास भारी तबाही मचाते हुए रामरेखा नदी में जा रही है। इस दौरान भावल फाटक के पास एक पुलिया और दो बिजली के पोल पानी की तेज बहाव में बह गए। वही भवलेहर गांव में भी बाढ़ का पानी घुस गया है।
भावल नहर से भवलेहर जाने वाली पक्की सड़क आधा किलोमीटर तक ध्वस्त हो चुकी है। भावल,भवलेहर, जमुनिया समेत क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ में लगी धान का फसले बर्बाद हो गयी है। मसान नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है जो रामरेखा नदी में जाकर मिल रही है जिससे रामरेखा नदी के जलस्तर में वृद्धि होगी और रामनगर के शहरी इलाके भी प्रभावित होगी।
लोगों का कहना है कि भावल में मसान डैम अधूरा छोड़ दिया गया था। यदि इसे पूरा किया जाता तो आज यह स्थिति नहीं होती। बांध टूटने से नदी का पानी कई खेतों में जा घुसा जिसमें लगी धान की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है। लोगों का यह भी कहना है कि जल संसाधन विभाग की लापरवाही के कारण हर साल इसी तरह की स्थिति बनी रहती है।