धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
27-Nov-2023 02:29 PM
By First Bihar
BAGAHA: बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सियार के झुंड ने खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया। सियार ने बच्चे को भी नहीं छोड़ा। महिला समेत आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस हमले में एक महिला का जबड़ा टूट गया है।
घायलों को आनन फानन में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया। एक महिला प्रेमा देवी का जबड़ा टूट गया है। महिला को भी बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है। बताया जाता है कि सभी चारा लाने के लिए गन्ने के खेत में गये हुए थे तभी सियार के झुंड ने हमला कर दिया।
सियार के काटने से घायल होने वालों की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी काशी गोसाई की बेटी 15 वर्षीय संगीता कुमारी, अवधेश यादव की 14 वर्षीय बेटी मीनू कुमारी और 13 वर्षीय नीलम कुमारी और प्रदीप गोसाई के 15 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी गयी है। सियार के हमले की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी है। पूरे गांव में और आस-पास के इलाकों में इसी घटना की चर्चा हो रही है। इस घटना के बाद लोग काफी डरे हुए हैं और सियार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।