ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

बिहार: पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

24-Jan-2021 12:07 PM

BAGAHA:  बिहार में पुलिस पर शराब माफिया हावी है, जब भी पुलिस कार्रवाई करने के लिए जाती है तो शराब माफिया पुलिस टीम पर हमला कर देते हैं. पुलिस पिटाई खाकर वापस लौट जाती है. यह सिलसिला बिहार में जारी है. एक बार फिर से इस तरह की घटना रामनगर के मधुबनी गांव में हुई है. यहां पर तस्करों ने हमला कर दिया है. 

कई पुलिसकर्मी घायल

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रामनगर की पुलिस मधुबनी गांव में शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने के लिए गई थी, लेकिन इस दौरान माफियाओं ने ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. हमले की जानकारी मिली तो अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया.

पुलिस की गाड़ी में की तोड़फोड़

जिस गाड़ी से पुलिस की टीम छापेमारी करने गई थी उस गाड़ी में भी माफियाओं ने तोड़फोड़ कर दिया. हमले के बाद शराब माफिया फरार हो गए. पुलिस को सूचना मिली थी शराब माफिया इस इलाके में शराब बना रहे हैं. जिसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी करने गई थी. लेकिन पुसिस की टीम पर माफिया भारी पड़ गए.