TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
16-Feb-2024 11:37 AM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि- नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे कभी बंद नहीं होते हैं। नीतीश कुमार जब भी आना चाहे वह आ जाएं हम उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद लालू के इस बयान पर कई तरह से सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
https://twitter.com/firstbiharnews/status/1758375351388913808
दरअसल, वैशाली के जंदाहा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना से रवाना होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि - लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश जी आएंगे तो देखेंगे और रही बात दरवाजा खुला रहने की तो मेरा दरवाजा हमेशा से ही खुला ही रहता है। हमारा दरवाजा बंद नहीं होता है। ऐसे में लालू यादव की बात से मतलब निकाला जा रहा है कि सरकार भले ही बदल गई हो लेकिन दिल नहीं बदला है और यदि नीतीश कुमार वापस से साथ आते हैं तो लालू को कोई एतराज नहीं होगा।
मालूम हो कि, इससे पहले कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव नई सरकार बनने के बाद पहली बार एक साथ हुए। दोनों बड़े और छोटे भाई एक दूसरे से पूरे गर्मजोशी के साथ मिले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हाथ जोड़कर नमस्कार किया और फिर उनका हालचाल पूछा। उनके पास ही पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी खड़े थे। वह भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुस्कुराते हुए मिले। अच्छी बात यह रही कि इस मुलाक़ात के बीच मुस्कुराते हुए दिखे और दोनों दिग्गज नेताओं के बीच किसी तरह की कोई तल्खी नहीं दिखाई दी। इस मौके पर लालू यादव के समर्थक लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।