ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत

Home / news / बढ़ती महंगाई पर फूटा राबड़ी का गुस्सा, कहा- जनता के पास जीने के...

बढ़ती महंगाई पर फूटा राबड़ी का गुस्सा, कहा- जनता के पास जीने के लिए नहीं है पैसा, नागरिकता भी छीनने की हो रही साजिश

17-Jan-2020 11:29 AM

PATNA: देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का गुस्सा फूट पड़ा है। राबड़ी देवी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है।राबड़ी देवी ने ट्वीट करके कहा है कि महंगाई और बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ दी है।


राबड़ी देवी ने कहा है कि मंहगाई की मार झेल रही जनता का जीना मुहाल हो गया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि बाजार में आज हर चीज के दाम 5 गुना ज्यादा बढ़ गये हैं। उन्होंने कहा है कि गरीब जनता एक तो महंगाई की मार झेल रही हैं वहीं दूसरी ओर गरीबों की नागरिकता छीनने की भी साजिश हो रही है।


राबड़ी देवी ने ट्वीट करके लिखा है कि, मँहगाई, बेरोजगारी जनता के कमर तोड़ देलस। बाजार में अईसन आग लागल बा की गरीब के जियल मुहाल हो गईल बा। हर जीनीस के भाव पाँच से दस गुणा बढ़ गईल बा। जनता के पास जिये खातिर खरिदारी करे के पईसा नईखे। ऊपर से गरीब के नागरिकता छिने के षड्यंत्र हो रहल बा। एह लड़ाई में हम रउआ सबके साथ बानी।