बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड? बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल Bihar News : पटना में 22 हजार ऑटो को मिलेगा जोनल परमिट, QR कोड से होगी पहचान; जानें परिवहन विभाग का प्लान BIHAR NEWS : सिलीगुड़ी से पटना लौटते समय भीषण हादसा, पटना हाई कोर्ट के दो वकीलों की गई जान; बच्चा घायल
12-Sep-2024 11:20 AM
By First Bihar
PATNA: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकुजट करने कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपराध का आंकड़ा जारी कर बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस द्वारा जारी अपराध के आंकड़ों का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा है।
दरअसल, बिहार पुलिस ने राज्य में पिछले 6 महीना के भीतर हुए अपराध का आंकड़ा जारी किया है। बिहार पुलिस ने अपराध के जो आंकड़े जारी किए हैं वह चिंताजनक हैं। तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों को आधार बनाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है।
सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने अपराध का आंकड़ा जारी कर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी “सुषुप्त अवस्था” में है। प्रदेश में बेलगाम अपराध और ध्वस्त विधि व्यवस्था के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की सत्ता प्रायोजित पूर्व नियोजित हत्याएं हो रही है लेकिन किसी पुलिस अधिकारी पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई एवं तबादला करने की बजाय अपराध वाले जिलों/क्षेत्रों में ही उन्हें लंबी अवधि तक, तब तक पोस्टिंग दी जा रही कि जब तक पोस्टिंग के वक़्त निवेशित राशि पर Dividend (लाभांश) ना मिल जाए”।
तेजस्वी आगे लिखते हैं, “नीतीश कुमार की पुलिस अपराध की रोकथाम नहीं बल्कि शराबबंदी के नाम पर धन शोधन में व्यस्त है। हत्याओं की ये घटनाएं केवल पटना शहर (पटना जिला नहीं) के पुलिस के आँकड़े है लेकिन सच्चाई इससे भी कई गुणा भयावह है”।