ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

बढ़ने वाली हैं JDU एमएलसी राधाचरण सेठ की मुश्किलें! 26 साल पुराने मामले में कोर्ट में शुरू होगी सुनवाई

30-Sep-2023 05:24 PM

By First Bihar

ARA: 77 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में गिरफ्तार जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। ED की रडार पर आए राधाचरण सेठ का नाम अब एक पुराने मामले में सामने आया है। 26 साल पुराने गोलीबारी के मामले में राधाचरण के खिलाफ आरा की कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने मामले की दोबारा सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। जेडीयू एमएलसी पर साल 1997 में समता पार्टी के जुलूस के दौरान गोलीबारी करने का आरोप है।


दरअसल, साल 1997 में तीन मई को समता पार्टी की तरफ से जुलूस निकाला गया था। इस दौरान जुलूस पर तीन लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना को लेकर समता पार्टी के पूर्व नेता सुरेंद्र सिंह ने आरा नगर थाना में राधाचरण सेठ समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। राधाचरण सेठ समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जान से मारने के एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। बाद में पैसे और सियासी कनेक्शन का इस्तेमाल कर राधाचरण सेठ ने खुद के ऊपर लगे गंभीर धाराओं को हटवा दिया था। केस दर्ज कराने वाले सुरेंद्र सिंह ने पिछले महीने आरा की कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल किया था। जिसपर कोर्ट जल्द ही सुनवाई करेगा।


बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह को ईडी ने बीते 13 सितंबर को गिरफ्तार किया था। MLC की गिरफ्तारी आरा के उनके फार्म हाउस से हुई थी, जहां ईडी ने उनसे कई घंटो तक पूछताछ भी की थी। राधाचरण साह पर बालू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी से लेकर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के कई आरोप हैं। जिसको लेकर केंद्रीय ऐंजियों ने कई बार जेडीयू एमएलसी के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे थे। फिलहाल राधाचरण सेठ बेउर जेल में बंद हैं।