बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
17-Aug-2024 12:08 PM
By First Bihar
PATNA : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मनी लांड्रिंग जुड़े मामले में शनिवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई।
दरअसल, आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई हुई। उसके बाद ईडी द्वारा दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी करने पर कोर्ट ने फिलहाल फैसला सुरक्षित रखा है। अब कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 24 अगस्त को करेगी।
मालूम हो कि, इसके पहले जांच एजेंसी ने इसेमामले में 6 अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया है।
मालुम हो कि, लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 1000 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। इसमें आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 11 आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट दाखिल की गई है।
उधर, अब 24 अगस्त का दिन लालू परिवार के लिए बेहद अहम होगा। उस दिन कोर्ट इस मामले में समन को लेकर अहम फैसला सुनाएगी। अगर तेजस्वी यादव को समन जारी होता है तो यह उनके लिए बड़ा झटका होगा। पहले ही इस मामले में केंद्रीय जाँच एजेंसियों की अलग अलग जाँच में कोर्ट से लालू परिवार के सदस्यों सहित कई आरोपियों ने जमानत ले रखा है।