मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jul-2020 07:38 PM
PATNA : उत्तर बिहार के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत का काम चलाया जा रहा है। नीतीश सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए राज्य का खजाना खोल दिया है। सरकार ने अब बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम को नई नाव खरीदने की अनुमति दे दी है। साथ ही साथ बाढ़ राहत में उपयोगी साबित होने वाले ड्रोन की मदद लेने की अनुमति भी दे दी गई है।
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इस बात की जानकारी दी है. सुशील कुमार मोदी कहा कि नई नाव की खरीद पर लगी रोक को हटाते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को विशेष परिस्थिति में नई नाव खरीदने और सुदूरवर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद लेने की सरकार की ओर से अनुमति दी गई है। ड्रोन के इस्तेमाल से बाढ़ में किसी के फंसे होने की स्थिति और उसके सही लोकेशन को जानने में सहूलियत होगी।
मुजफ्फरपुर जिले के 11 प्रखंडों की 132 पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं व बोचहा की विधायक बेबी कुमारी तथा औराई के पूर्व विधायक रामसूरत राय के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के दौरान मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी को सामुदायिक किचेन व सरकारी नावों की संख्या बढ़ाने,पोलीथिन शीट व सूखा राशन आदि के वितरण को तेज करने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान कार्यकताओं ने बताया कि मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 70 सामुदायिक किचन तथा 150 नावें संचालित की जा रही है। अब तक 20 हजार पालीथिन शीट का वितरण किया गया है। मगर प्रभावितों की संख्या के मद्देनजर नावों की संख्या बढ़ाने व पालीथिन शीट का और अधिक वितरण करने की जरूरत है।