अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
08-Apr-2023 03:23 PM
By First Bihar
KHAGARIA : देश समेत बिहार में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। राज्य के अंदर पिछले कुछ दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ राज्य में बढ़ते संक्रमण दर को लेकर राज्य सरकार काफी अलर्ट हो गई है। इसके साथ ही जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है। इस बीच अब जो मामला सामने आया है। उसके मुताबिक़ खगड़िया में एकसाथ कोरोना के दो संक्रमित मरीज पाए गए है और सबसे बड़ी बात है ये दोनों स्वास्थ्य विभाग की पकड़ से फरार हो गए हैं। जिसके बाद इसकी तलाशी को लेकर पूरा स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ है।
दरअसल, खगड़िया में कोरोना केस ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में शनिवार को दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि, ये दोनों कोरोना रिपोर्ट आने के बाद घर से फरार हो गए हैं। ये दोनों मरीज जिले के चौथम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के बताए जा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को सदर अस्पताल में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला था। ये मरीज भी खगड़िया जिला का रहने वाला है। इन दोनों को पॉजिटिव होने के बाद घर पर ही आइशोलेट रहने को कहा गया था। लेकिन, अब ये दोनों फरार बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि, इन दोनों का सैंपल लेकर इसे आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया गया था। रिपोर्ट आने के बाद ये दोनों संक्रमित पाए गए। अब रिपोर्ट आने के बाद ये लोग घर से गायब हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें खोजने में लगी हुई है। संबंधित मरीज के परिजनों की भी जांच की जा रही है। दोनों मरीजों को क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। दोनों मरीज बाहर से लौटे हैं।
आपको बताते चलें कि, राज्य में शनिवार को 20 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें सबसे अधिक नौ कोरोना पॉजिटिव पटना जिले में पाए गए हैं। इसके अलावा गया जिले में चार, रोहतास में दो, बेगूसराय, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, सहरसा और सिवान जिले में एक-एक नए पाजिटिव मिले हैं। वहीं, गया में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार में कोरोना की वैक्सीन खत्म हो गई है। केंद्र सरकार से टीका की मांग की गई है।