ब्रेकिंग न्यूज़

JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Home / news / बड़े भाई ने छोटे को मौत के घाट उतारा, पुरानी खुन्नस को लेकर...

बड़े भाई ने छोटे को मौत के घाट उतारा, पुरानी खुन्नस को लेकर कर दी हत्या

31-Jul-2024 03:38 PM

By First Bihar

KISHANGANJ : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद। राज्य के हर दिन रात तो दूर दिन में ही सरेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाबजूद इन अपराधियों पर लगाम लगाने में पुलिस उतनी सफल नहीं हो पा रही है। जितनी उससे उम्मीद की जाती रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला किशनगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बड़े भाई ने छोटे को मौत के घाट उतार दिया है। यहां पुरानी खुन्नस में दोनों का खून उबल रहा था। 


मिली जानकारी के अनुसार, किशनगंज के दिघलबैंक थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहामारी देवी प्रसाद टोला वार्ड संख्या 2 में दो सगे भाइयों के बीच में आपसी विवाद को मारपीट हुई। जिसमें बरत लाल सिंह के बड़े बेटे नंदी प्रसाद सिंह ने अपने छोटे भाई आनंदी प्रसाद सिंह के सर पर दबिया के मोटे वाले हिस्से से वार कर दिया। इस हमले में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। 


घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में चीख पुकार मच गया। लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी.परिजन जख्मी आनंदी प्रसाद को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पू ले गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुमेश कुमार सिंह,कोडोबाड़ी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं हत्यारोपित नंदी प्रसाद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 


घटना स्थल से हत्या में प्रयोग किए जाने वाले हथियार को जप्त किया गया। वहीं घटना स्थल को बैरिकेडिंग करते हुए फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि दोनों सगे भाइयों के बीच में जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था. घटना भी उसी विवादित जमीन पर हुआ है. जहां छोटे भाई आनंदी प्रसाद की हत्या की गई है।