ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / बड़ा फैसला : कैट की तर्ज पर बिहार में राज्य कर्मियों से जुड़े...

बड़ा फैसला : कैट की तर्ज पर बिहार में राज्य कर्मियों से जुड़े मामलों के लिए बैट का होगा गठन

20-Jul-2022 07:08 AM

PATNA : बिहार में राज्य कर्मियों से जुड़े कानूनी मामलों का दबाव न्यायालय पर अधिक बढ़ता जा रहा है, इसे देखते हुए अब राज्य कर्मियों के लिए पालक से बिहार प्रशासनिक न्यायाधिकरण के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। साढ़े तीन दशक बाद बिहार में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण यानी कैट की तर्ज पर बिहार प्रशासनिक न्यायाधिकरण यानी बैट का गठन किया जाएगा। बैट का गठन एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल एक्ट 1985 के तहत किया जा रहा है। यहां राज्य सरकार के कर्मचारियों से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। इससे पहले साल 1988 में न्यायाधिकरण का गठन हुआ था लेकिन इसका अस्तित्व 1990 में खत्म हो गया था। एक बार फिर से इसके गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके गठन के बाद राज्य सरकार के करीब चार लाख कर्मचारियों को अब अपनी सेवा से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। 



बिहार में बैट गठन से हाईकोर्ट पर से भी मुकदमों का दबाव कम होगा। नीतीश कैबिनेट ने बैट के गठन का फैसला 2020 में ही लिया था लेकिन दो साल मामला लटक गया। इसके पीछे कोरोना को वजह माना गया। अब एकबार फिर से प्रक्रिया तेज हुई है। राज्य सरकार ने बैट अध्यक्ष और दो सदस्यों समेत 27 पदों का सृजन कर दिया है। उनके वेतन भत्ते के लिए 3.86 करोड़ रुपए की भी मंजूरी दे दी है। अभी राज्य सरकार के कर्मचारियों को अपनी सेवा संबंधी मामलों के लिए सीधे हाईकोर्ट जाना पड़ता है। 



बिहार में इस न्यायाधिकरण के गठन के बाद यहीं राज्य कर्मियों मुकदमे सुने जाएंगे और उनका निपटारा होगा। बिहार प्रशासनिक न्यायाधिकरण के चेयरमैन हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज होंगे। रजिस्ट्रार के पद पर न्यायिक सेवा के अधिकारियों से नियुक्ति की जाएगी 2 सदस्यों में से एक न्यायिक सेवा के अधिकारी और दूसरा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी होंगे।