Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
03-Nov-2023 06:41 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार की ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का बीड़ा उठा चुके शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। गुरुवार को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होने के बाद केके पाठक जहानाबाद के स्कूल में पहुंच गए थे और वहां का निरीक्षण किया था। इसके बाद शुक्रवार को पाठक गया के शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंच गए और क्लास रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डायट के प्रिंसिपल की जमकर क्लास लगाई।
दरअसल, शुक्रवार को केके पाठक गया स्थित शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान डायट परिसर में कई शौचालय देखकर केके पाठक कहा कि यहां कमरे और छात्र से ज्यादा तो शौचालय बनाए गए हैं। इस पर उन्हें बताया गया कि पितृपक्ष मेले के दौरान तीर्थयात्रियों को ठहरने की व्यवस्था की गई थी, इसी को लेकर कई शौचालय का निर्माण कराया गया था। केके पाठक ने सभी शौचालयों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन के पीछे झाड़ियों को देख उन्होंने डायट के प्रिंसिपल अजय कुमार शुक्ला को बुलाया और तुरंत साफ सफाई कराने का निर्देश देते हुए जमकर फटकार लगाई। वहीं लैब में खाली पड़े कंप्यूटर्स को देख केके पाठक ने प्रिंसिपल से कहा कि सभी 40 कंप्यूटर खाली पड़े हैं। कम से कम एक दिन भी पढ़ा दिया कीजिए, कुछ नहीं तो बच्चों को कंप्यूटर पर नाम लिखना ही सिखा दीजिए।