ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / बच गयी स्तुति गुप्ता की कुर्सी, मिल गया क्लीन चिट

बच गयी स्तुति गुप्ता की कुर्सी, मिल गया क्लीन चिट

03-Feb-2022 08:15 PM

NALANADA: पटना जिला परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ई.स्तुति गुप्ता के तेली जाति नहीं होने पर विराम लग गया है। दरअसल स्तुति गुप्ता के प्रतिद्वंदी द्वारा चुनाव आयोग और पटना के डीएम को पत्र लिखकर इनकी जाति प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया गया थाl जिसके बाद पटना डीएम के निर्देश पर बिहार शरीफ के अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित द्वारा मामले की जांच की गयी। 


जांच के दौरान बिहारशरीफ सीओ ने स्तुति गुप्ता को अपने कार्यालय में बुलाया और साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा। जिसके बाद स्तुति गुप्ता ने अपने सारे दस्तावेज अंचलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। अंचलाधिकारी ने उनके प्रतिद्धंदी को भी अपने कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की। स्तुति गुप्ता के तेली जाति से नहीं होने का प्रमाण प्रतिद्धंदी से मांगा गया। जांच के बाद गुरुवार को अंचलाधिकारी ने पटना की जिला परिषद अध्यक्ष इंजीनियर स्तुति गुप्ता को तेली जाति होने का क्लीन चिट दे दियाl


अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि इस मामले में गहन जांच के बाद उन्हें क्लीनचिट दिया गया है दरअसल स्तुति गुप्ता बिहारशरीफ के बिजली खंदक पर निवासी स्वर्गीय मुन्नी लाल साव की इकलौती पुत्री हैं। 2004 में पूरा परिवार अंबेर में अपना मकान बनाकर रहने लगे। इस दौरान स्तुति का दो जगह से जाति प्रमाण पत्र बन गया। जिसमें पहला पटना के संपतचक अंचलाधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक इनका जाति प्रमाण पत्र उनके अंचल से बना है और दूसरा जाति प्रमाण पत्र बिहारशरीफ के अंचल कार्यालय से बनाया गया है और दोनों में ही उनकी जाति तेली ही है l