ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बबीता को चार पिस्टल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में उगले...

बबीता को चार पिस्टल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में उगले कई राज़

13-Jul-2022 03:41 PM

MUNGER: खबर मुंगेर की है, जहां 4 पिस्टल के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया हैं। घटना नयारामनगर थाने की है। यहां पुलिस ने मंगलवार को चार देसी पिस्तौल के साथ रिवाल्वर रानी को गिरफ्तार किया है। महिला मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा शर्मा टोला के रहने वाले राजेश शर्मा उर्फ भक्कु शर्मा की पत्नी बबीता देवी है। पिस्टल बरामदी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भी भांडाफोड़ किया है। 



मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। उन्हें जानकारी मिली थी कि एक महिला जमुई से बस से आ रही है, जिसके पास भारी मात्रा में हथियार है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और एनएच-80 पर नायारामनगर पुलिस थाना के सामने ही वाहन जांच शुरू कर दी गई। इसी दौरान महिला के थैले की तलाशी ली गई, जिसमें चार देसी पिस्तौल देख पुलिस के भी होश उड़ गए। 



महिला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा शर्मा टोला के रहने वाले राजेश शर्मा उर्फ भक्कू शर्मा की पत्नी बबीता देवी है। महिला ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए। उसने बताया कि वह जमुई से हथियार तस्करी कर मुंगेर ला रही थी। फिलहाल पुलिस अन्य जानकारियां भी इकठ्ठा करने की कोशिश कर रही है। 



पुलिस ने पूछताछ के दौरान जमुई जिला के खैरा में एक मिनी गन फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया। दरअसल, क्षेत्र के हथिया पत्थर में अवैध रूप से हथियार निर्माण किए जाते थे। महिला खैरा से मुंगेर में हथियार सप्लाई करती थी। मुंगेर एसपी ने जमुई एसपी को मामले की सूचना दी, जिसके बाद छापेमारी की गई।