बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
24-Jul-2020 08:10 AM
DELHI : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज अपना बयान कोर्ट में दर्ज कराएंगे। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी बाबरी केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दर्ज कराएंगे। सीबीआई की विशेष अदालत में सुबह 11 बजे से सुनवाई शुरू होगी। लाल कृष्ण आडवाणी के पहले गुरुवार को मुरली मनोहर जोशी ने इसी मामले में अपना बयान दर्ज कराया था।
बाबरी केस को लेकर सीबीआई कोर्ट में हो रही सुनवाई के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। बुधवार को अमित शाह आडवाणी के घर पहुंचे थे इस मुलाकात के दौरान वकीलों की एक टीम भी मौजूद थी जो बाबरी केस में आडवाणी की पैरवी करेंगे। आपको बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कथित बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसमें सभी 32 आरोपियों के बयान सीआरपीसी की धारा 313 के तहत दर्ज कराए जा रहे हैं।
वर्षों पुराने बाबरी केस में अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है जिसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त तक मामले की सुनवाई पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 5 अगस्त को राम मंदिर की आधारशिला रखी जानी है लेकिन उसके ठीक के पहले अब बाबरी केस को लेकर न्यायिक प्रक्रिया ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बाबरी केस में आरोपी मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उन्हें इस मामले में फंसाया जबकि कल्याण सिंह ने उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है।