Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें
15-May-2023 08:32 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का मन नहीं लग रहा है. पटना के पाली मठ पर हनुमान कथा में उमड़ी भीड़ को देखकर बाबा काफी प्रसन्न हुए, लेकिन भीड़ के वजह से लोगों को जो दिक्कत आई है उसके बाद बाबा ने दरबार लगाना का फैसला है उसे रद्द कर दिए.
एक तरफ बाबा ने दरबार लगाने का फैसला रद्द कर दिया लेकिन जब वे होटल पहुंचे तो देर रात बाबा का मन विचलित हो गया और उन्होंने कहा कि अब दरबार लगेगी. हालांकि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आयोजन कर्ताओं से हमारी अपील है कि वह व्यवस्था बनाए जिससे कि दरबार लगे भले ही सर्वजनिक ही दरबार क्यों न लगे. भीड़ की स्थिति को देखते हुए बाबा चाहते हैं कि जो लोग वहां पहले से पहुंचे हुए हैं उनकी अर्जी सुनी जाए लेकिन जो नए लोग हैं उनको बाबा ने कहा कि आप घर पर ही रहे आप मोबाइल और टीवी के माध्यम से दरबार देखें.
आधी रात को बागेश्वर धाम के सरकार धीरेंद्र शास्त्री ऑनलाइन आकर तमाम भक्तों से बातचीत की. कई लोगों की अर्जी उन्होंने ऑनलाइन देखी और उनकी समस्या का निराकरण भी बताया. बाबा ने तमाम चीजों पर चर्चा की. जो कमेंट आ रहे थे बाबा खुद उन कमेंट को पढ़ रहे थे ऑनलाइन दरबार में उन्होंने बताया कि क्यों उनका मन विचलित हुआ.
बागेश्वर धाम के स्वामी ट्रेन किस शास्त्री ने कहा कि मन नहीं लग रहा है और उसके बाद उन्होंने वीआईपी दरबार भी लगाया वीआईपी दरबार में लोगों को उन्होंने भभूति भी बाटी. वही अभी भी सस्पेंस बरक़रार है कि बाबा के दरबार लगेगा या नहीं. बाबा के आधी रात को लगे वीआईपी दरबार के बाद तरह पाली मठ में तमाम भक्तगण पहुंचने शुरू हो चुके हैं. सुबह से ही पाली मठ पर भीड़ उमड़ रही है. 15 मई को पहले ही दरबार लगाने का घोषणा किया जा चुका है. इसे लेकर जो भक्त पहुंचे हैं उनके मन में यह भरोसा है कि इस बार दरबार में उनकी अर्जी लगेगी. लेकिन बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए भले ही कार्यक्रम रद्द कर दिया गया हो लेकिन अभी भी भक्तों का कहना है कि बाबा आएंगे तो उनका दर्शन होगा और दरबार लगेगी. अब बड़ा सवाल कि क्या बाबा दरबार लगा पाएंगे क्योंकि बाबा के दरबार को लेकर सस्पेंस बरकरार है.