Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई
08-Sep-2023 03:04 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार के मुंगेर जिला से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां लगातार रुक रुक के हो रही बारिश के वजह से जर्जर हों चुके मकान का छत गिरने से घर में सो रहे मजदूर छत के मलबा में दब जाने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिसके बाद आस- पास के लोगों ने मलबा में दबा शव को बाहर निकाला।
दरअसल, जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 सदर बाजार निमतल्ला निवासी 35 वर्षीय दैनिक मजदूर मुकेश कुमार शाह की मौत उस समय हो गई जब वह आज सुबह अपने घर में सो रहा था और लगातार रुक रुक के हो रहे बारिश के कारण अचानक उसके जर्जर मकान का छत एका एक उसके ऊपर आ गिरा और मलबा के नीचे दब कर उसकी मौत हो गई। गनीमत तो यह रहा की उसकी वाइफ दूसरे कमरे में काम कर रही थी तो वहीं उसके तीन छोटे छोटे बच्चे बाहर खेल रहे है।
वहीं, मृतक का बड़ा भाई दिनेश ने बताया की मृतक भाई मुकेश दैनिक मजदूर का काम किया करता था और अपनी बीबी और तीन बच्चो के साथ अपने जर्जर मकान में रह रहा था। बीती रात में जमालपुर के काली पहाड़ पे आयोजित जन्माष्टमी मेला गया और आज सुबह वह वहां से लौट अपने कमरे में सो रहा था। उसकी बीबी रानी देवी बाहर काम कर रही और तीन बच्चे साहेब,पीके और राजवीर बाहर खेल रहे थे।
इधर, लगातार बारिश के कारण उसका घर जो पहले से काफी जर्जर अवस्था में था और बारिश के कारण और जर्जर हो चुका था जिस कारण उसके जर्जर हो चुके मकान का सीमेंटेड छत एका एक धराशाही हो उसके भाई पे गिर गया। छत के मलबा के नीचे वहा दब गया। हल्ला होने के बाद आस पास के लोग पहुंच गिर हुए मलबा के नीचे से उसे निकला जब अस्पताल ले जा रहे थे की रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । मौत के बाद परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। वही परिजन सरकार से मुआवजे की भी कर रहे मांग।