ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट

Home / news / बाल दिवस के बहाने मांझी का नीतीश पर हमला, कहा ... आज...

बाल दिवस के बहाने मांझी का नीतीश पर हमला, कहा ... आज के दिन भूल कर भी बिहार के सीएम से न मिले राहुल गांधी, वरना ...

14-Nov-2023 09:27 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज से मौन धरने पर बैठने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। मांझी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती राहुल गांधी को एक बड़ी सलाह दे दी है। उन्होंने आज के दिन राहुल गांधी को नीतीश कुमार से दूर रहने की सलाह दी है। सबसे बाड़ी बात है इसके पीछे की वजह, जिसे जानकार आपको बेहद हैरानी होगी।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच विवाद हर दिन गहराता ही जा रहा है। मांझी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आरक्षण संशोधन बिल पर बहस के दौरान नीतीश कुमार द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर वे खासे नाराज हैं और इसे दलित अपमान बता कर लगातार विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अब मांझी ने नीतीश पर जोरदार तंज कसा है।


जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मिडिया (x ) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि-  'भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन। राहुल गांधी जी से आग्रह है कि आज के दिन नीतीश कुमार जी से कभी भूल के ना मिलें, नहीं तो वह नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगें। स्व.महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा?' 


मालूम हो कि, इससे पहले सीएम नीतीश हाल ही में अपने ही कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने  महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देने के बदले अशोक चौधरी पर ही फुल बरसना शुरू कर दिया था। हालांकि, बाद में इसको लेकर जदयू के तरफ से तरह - तरह के तर्क भी दिए गए। अब इसी बात पर जीतन राम मांझी ने आज अपनी ट्वीट के जरिए नीतीश पर निशान साधा है।  


आपको बताते चलें कि, आज देश भर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर जीतन राम मांझी ने भी ट्वीट के माध्यम से नेहरू को श्रद्धांजलि दी, लेकिन इसके साथ उन्होंने अपनी ट्वीट में नीतीश को घेर लिया। इसके साथ, उन्होंने राहुल गांधी को आज के दिन नीतीश से दूर रहने की भी सलाह दे दी।