CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
25-Nov-2023 01:28 PM
By First Bihar
AURANGABAD : इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से निकलकर सामने आ रही है जहां बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना निकलकर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह घटना ओबरा प्रखंड के तेजपुरा के पास की है। जिसमें पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है।अब इन्हें अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार किसी कार्यक्रम में शरीक होने पटना से डेहरी जा रहे थे। जहां पटना की स्कॉट गाड़ी उनके काफिले में चल रही थी। जानकारी के अनुसार, दाऊदनगर से जब उनकी गाड़ी गुजर रही थी तो अचानक तेजपुर नहर के पास स्कॉट की गाड़ी असंतुलित हो गयी और सड़क किनारे पलट गयी। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। उसके बाद काफिले में साथ चल रहे दाऊदनगर के सीओ नरेंद्र कुमार ने फौरन ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया और ग्रामीणों की मदद से जख्मी पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

उधर, बताया जा रहा है कि जख्मी पुलिसकर्मी नालांदा पुलिस बल के जवान हैं और मंत्री श्रवण कुमार की स्कॉट ड्यूटी में थे। जख्मी जवानों में सुशील कुमार, शेख अब्दुल्ला खान, अशोक कुमार गुप्ता, जयप्रकाश कुमार और प्रमोद कुमार शामिल हैं।जिन्हें इलाज के लिए दाऊदनगर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। घायलों में शेख अब्दुल्ला खान और जयप्रकाश कुमार को बेहतर इलाज की आवश्यकता देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।