अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Jan-2023 04:01 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिनों अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के तारीख की घोषणा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि, 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इसके बाद अमित शाह द्वारा किए गए घोषणा के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है।
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अमित शाह पर तंज कस्ते हुए कहा है कि, हम और हमारी पार्टी 'हे राम' में विश्वास करते हैं 'श्रीराम' में नहीं। हमारे हृदय में राम है पत्थर या मंदिरों में नहीं। जगदानंद सिंह ने कहा कि, श्री राम ना तो अयोध्या में है और ना ही लंका में बल्कि श्री राम शबरी की कुटिया में रहते हैं। वो आज भी वहां मौजूद हैं। अब श्रीराम वाले लोग उन्हें अपनी दिल से निकाल कर मंदिरों में बैठा रहे हैं।
जगदानंद सिंह ने अमित शाह से सवाल करते हुए कहा कि, क्या श्री राम रामायण से भाग जाएंगे, या वो लोगों के दिलों में से भाग जाएंगे, क्या भारत राम का नहीं रहेगा। अब लग तो यही रहा है कि वो सिर्फ और सिर्फ मंदिर ही राम का रहेगा। देश में सिर्फ नफरत की जमीन पर मंदिर का निर्माण हो रहा है। अब इस देश में इंसानियत नहीं बची है। अब उन वादियों के राम बचे हुए हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, भारत में अबतक यह माना जाता था की राम सब के दिलों में है। वो पूरा देश में है। भारत के राम भारत के कण-कण में रहेंगे। भारत में राम को लोगों के दिलों में से छीन कर सिर्फ पत्थरों के आलीशान भवन में बैठाया नहीं जा सकता। भगवान राम कभी भी कैद नहीं हुए हैं।
वहीं, इस मामले में जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि, भगवान राम में हमसब की आस्था है। लेकिन, हमारी उम्मीद यह भी है कि 'भूखे भजन न होई गोपाला', अमित शाह को यह भी याद होना चाहिए कि 2014 से लेकर 2023 तक पिछले 9 वर्षों में युवाओं को जो रोजगार देने की बात कही थी, अब इनको उसकी भी तारीख बता देना चाहिए।