ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

अयोध्या में आज होगा श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन, 33 सेकंड का मुहूर्त, 22 आचार्य कराएंगे पूजन

05-Aug-2020 07:12 AM

AYODHYA : अयोध्या में 492 साल बाद इतिहास ने करवट ली है. आज पीएम नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखेंगे. अयोध्या में इसे लेकर दिवाली जैसा माहौल है.  त्रेता युग जैसा ही परिवेश दोहराने की कोशिश है.

अयोध्यावासी मंदिर निर्माण की आधारशिला की बेला को यादगार बनाना चाहते हैं और इसकी तैयारी में जुट गए हैं. पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजाई गई है. अब बस लोगों को उस ऐतिहासिक पल का इंतजार है जब पीएम मोदी मंदिर की आधारशिला रखेंगे और 492 साल पुराना सपना साकार होने की ओर बढ़ जाएगा. 

जहां भूमिपूजन होना है. वहां पर बड़े पैमाने पर वेदर प्रूफ टेंट लगे हुए हैं. तमाम विचार विमर्शों के बाद ग्रह, नक्षत्रों के हिसाब को देखते हुए शिलान्यास के लिए समय दिन में 12:15:05 से 12:15:38 बजे के बीच तय किया गया. ये 33 सेकंड में ही श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन होगा और 22 आचार्य पूरे विधी विधान के साथ पूजन कराएंगे.