ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / अयोध्या फैसले पर प्रशांत किशोर ने नीतीश से अलग लाइन ली, लोगों ने...

अयोध्या फैसले पर प्रशांत किशोर ने नीतीश से अलग लाइन ली, लोगों ने कहा - ममता की भाषा बोल रहे हैं जदयू के उपाध्यक्ष

09-Nov-2019 03:44 PM

PATNA : अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जदयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत करने के बाद उनके खास सिपाहसलार प्रशांत किशोर ने अलग लाइन ले लिया. प्रशांत किशोर ने न्याय की अदालत से उपर भी एक अदालत होने का ज्ञान दिया. सवाल ये उठ रहा है कि क्या प्रशांत किशोर ममता बनर्जी की भाषा बोल रहे हैं. प्रशांत किशोर के बयान के बाद जदयू के पूर्व प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने ट्वीटर पर उनकी क्लास लगा दी.

नीतीश से अलग प्रशांत किशोर का ज्ञान
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीतीश कुमार ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि सबों को इसका सम्मान करना चाहिये. उन्होंने सबों को इस फैसले पर कोई विवाद न खड़ा करने की नसीहत भी दी. लेकिन उनकी पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने अलग ही ज्ञान दिया. प्रशांत किशोर ने महात्मा गांधी की उक्ति को ट्वीट करते हुए कहा कि न्याय की अदालत से बडी अंतरात्मा की अदालत है. अंतरात्मा की अदालत बाकी सभी अदालत से उपर है. प्रशांत किशोर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के स्वागत के बजाय कटाक्ष कर रहे थे. जाहिर है वे नीतीश कुमार की बात भी नकार गये.



अजय आलोक ने लगायी क्लास
प्रशांत किशोर के ट्वीट के बाद जदयू नेता अजय आलोक ने उनकी क्लास लगायी. अजय आलोक ने कहा कि जब खुद नीतीश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर ख़ुशी जताते हुए इसे सभी को अपनाने के लिए कहा हैं तो फिर ऐसे ज्ञान की क्या अहमियत हैं ? ट्वीटर पर लोगों ने प्रशांत किशोर के ट्वीट पर कई प्रतिक्रियायें दी है. कई लोगों ने कहा है कि प्रशांत किशोर ममता बनर्जी की भाषा बोल रहे है.