ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / news / अयांश को लेकर उसके माता-पिता पहुंचे जनता दरबार के बाहर, नीतीश से है...

अयांश को लेकर उसके माता-पिता पहुंचे जनता दरबार के बाहर, नीतीश से है उम्मीद

16-Aug-2021 11:37 AM

PATNA : गंभीर बीमारी से जूझ रहे आयांश को बचाने के लिए लगातार क्राउडफंडिंग का सिलसिला जारी है. लेकिन इसके बावजूद अभी तक अयांश के लिए जिससे 16 करोड़ के इंजेक्शन की जरूरत है. उसका लक्ष्य दूर नजर आ रहा है. अयांश और उसके माता-पिता को अब सरकार से ही आखरी उम्मीद दिख रही है .ऐसे में आयांश को लेकर उसके माता-पिता आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में मिलने पहुंचे हैं. हालांकि उन्होंने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नहीं अपनाई है. अयांश को लेकर उसके माता और पिता देशरत्न मार्ग स्थित संवाद सचिवालय के बाहर पहुंचे हैं, जहां जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आयांश के माता-पिता को काफी उम्मीदें हैं. आयांश के पिता ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि उन्होंने 18 जुलाई को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में फरियाद के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. लेकिन अब तक कोई मैसेज नहीं मिला है. अयांश की जिंदगी खतरे में है. इसलिए वह नीतीश कुमार से मुलाकात करने आए हैं.


अयांश के पिता का कहना है कि जरूरी नहीं कि मुख्यमंत्री हम लोगों से मुलाकात करें. वह केवल एक बार आयांश को अंदर बुलाकर देख लें. अगर अयांश की स्थिति देखने के बाद उन्हें लगता है कि मदद करनी चाहिए, तो वह मदद करें.



आपको बता दें कि आयांश को बचाने के लिए जिससे इंजेक्शन की आवश्यकता है उसकी कीमत 16 करोड़ है. अयांश के माता-पिता के मुताबिक अब तक क्राउडफंडिंग और अन्य लोगों की मदद के जरिए 6 करोड़ से थोड़ी ज्यादा रकम इकट्ठा हो पाई है.  लेकिन अभी भी 10 करोड़ की आवश्यकता है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने पिछले जनता दरबार में अयांश का मामला आया था. मीडिया ने जब सवाल किया था तो नीतीश कुमार ने कहा था कि सरकार के पास ऐसी कोई स्कीम नहीं है, जिसके जरिए आयांश की मदद की जा सके. अब जबकि अयांश को लेकर उसके माता-पिता खुद जनता दरबार के बाहर पहुंचे हैं. देखना होगा कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें मिलने का वक्त देते हैं या नहीं.