ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / अवसर संस्थान के कार्यालय पहुंचे आरके सिन्हा, कहा.. प्रतिभा का परचम लहराएंगे यहां...

अवसर संस्थान के कार्यालय पहुंचे आरके सिन्हा, कहा.. प्रतिभा का परचम लहराएंगे यहां के छात्र

03-Aug-2022 07:11 PM

PATNA : पूर्व सांसद और बीजेपी नेता आर के सिन्हा द्वारा स्थापित शैक्षणिक संस्थान "अवसर"ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। जिंदगी कब किसे किस मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, इसके बारे में कोई नहीं जानता लेकिन किसी की ईमानदार कोशिश और उसका लगन पूरे परिवार की तकदीर बदल देती है। ऐसे में अवसर संस्थान डूबते के लिए तिनके का सहारा बनकर सामने आया है।


संस्था के संस्थापक आर के सिन्हा ने इसकी बागडोर 52 तरह से पाइथागोरस थियोरम को सिद्ध करने वाले, नाईट क्लास के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित कई अवार्ड पाने वाले आर के श्रीवास्तव के हाथों में सौंपी है। इस संस्थान के बच्चे पढ़ाई के लिए नाइट क्लास को खूब इंज्वॉय करते हैं। आज पहली बार आरके सिन्हा अवसर संस्थान के कार्यालय में पहुंचे, जहां छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत तिरंगा लगाकर किया। उनके साथ पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह भी मौजूद थे। 


इस मौके पर आरके सिन्हा ने संस्थान में पढ़ाई करने वाले छात्रों और फैकल्टी सहित अन्य कर्मियों से मुलाकात की। इस अवसर पर संस्था में पढ़ने वाले बिहार और झारखंड के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। खास बात यह है कि यहां पढ़ने वाले बच्चे चाहे गरीब परिवार से हो या संपन्न परिवार से उनमें समानता देखने को मिलती है। आज के समय में यह संस्था बिहार-झारखंड के लिए मिल का पत्थर साबित हो रही है। इस मौके पर संस्थान के मैनेजर कुमार गौतम, चर्चित लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया।