ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

आवास बोर्ड की जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंचे थे मजिस्ट्रेट, लाठी-डंडे से लैस महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस को करना पड़ गया लाठीचार्ज

10-Aug-2024 10:08 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया में आवास बोर्ड की जमीन से कब्जा हटाने पहुंचे मजिस्ट्रेट की महिलाओं ने लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान लोगों ने ईंट-पत्थर भी बरसाए। पुलिस जवानों पर भी हमला किया गया। इस हमले में मजिस्ट्रेट को हल्की चोटें आई है। पुलिस के लाख समझाने के बावजूद लोग उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे और लगातर पथराव करने लगे। 


स्थिति बिगड़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। बता दें कि के. हाट थाना इलाका स्थित हाउसिंह कॉलोनी पर लोगों ने कई वर्षों से कब्जा जमा रखा था। 9 अगस्त को सभी के मोबाइल पर यह नोटिस आया कि 10 अगस्त दिन शनिवार को घर खाली कर दें नहीं तो बुलडोजर से उसे तोड़ दिया जाएगा। लेकिन इस मैसेज को लोगों ने हल्के में ले लिया। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और आज आवास बोर्ड के अधिकारी जब जमीन को खाली कराने पहुंचे तो लोग समय मांगने लगे। लेकिन अधिकारी समय देने को तैयार नहीं थे।


 जिसके बाद मजिस्ट्रेट अनिल कुमार गुप्ता जब लोगों को समझाने लगे तब उपद्रवियों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे लेकर महिलाएं सामने आई और दौड़ा-दौड़ाकर कर मजिस्ट्रेट को पीटने लगे। वही कुछ उपद्रवी ईंट और पत्थर चलाने लगे। स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल होता देख पुलिस जवानों को लाठीचार्ज करना पड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़कर वहां से भगाया। 


हंगामा कर रही महिलाओं का कहना था कि वो 4 दशक से यहां रह रही है। आवास बोर्ड के अधिकारी यहां रहने के एवज में घूस की मांग करते हैं। रिश्वत नहीं देने पर जेसीबी लेकर घर तोड़ने के लिए पहुंच गये। जिसका हमलोगों ने आज विरोध किया। जबकि अभियंता का कहना था कि पिछले 12 साल से आवास बोर्ड की जमीन पर इन लोगों का कब्जा है। जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए एक बार नहीं बल्कि कई बार नोटिस जारी किया गया था लेकिन लोग जमीन को खाली करने के पक्ष में नहीं हैं।