अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Nov-2022 01:04 PM
RANCHI: अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है। गुरूवार को रांची स्थित ईडी के दफ्तर में सीएम हेमंत पूछताछ के लिए पहुंचे। एयरपोर्ट स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए पहुंचे। हिनू चौक से लेकर ईडी दफ्तर के बीच सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले कर दी गई है और इलाके में धारा-144 लगा दी गई है।
ED दफ्तर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ मीडिया को संबोधित किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम ने राज्यपाल, बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। राज्यपाल रमेश बैस पर आरोप लगाते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। चुनाव आयोग ने महीनों पहले राज्यपाल को अपना मंतव्य भेजा था लेकिन राज्यपाल ने उसे अबतक नहीं खोला है, लगता है कि वे किसी वक्त का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होने आगे कहा कि चुनाव आयोग से दूसरा मंतव्य मांगा है लेकिन चुनाव आयोग ने मुझे पत्र लिखकर बताया कि राज्यपाल ने कोई दूसरा मंतव्य नहीं मांगा है। राज्यपाल का पद कोई राजनीतिक पद नहीं है फिर भी वो सरकार गिराने के षड्यंत्र में शामिल हैं। हेमंत ने कहा कि इनते छोटे जिले में इतना बड़ा घोटाला किया जा सकता है क्या, ईडी पिछले दो साल से इसकी जांच कर रही है। उन्हें बताना चाहिए कि ऐसे साक्ष्य कहां से मिले औक उनपर लगाए गए आरोप का आधार क्या है।
हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि वे राज्य के मुख्यमंत्री हैं और एक संवैधानिक पद पर हैं, इसके बावजूद भी इस तरह का समन किया जा रहा है, जैसे वे देश छोड़कर भागने वाले हो, व्यापारी को छोड़कर कोई राजनेता देश छोड़कर भागा हो इसका उदाहरण नहीं है। हेमंत सोरेन ने कहा कि यूपीए के कई मंत्रियों और विधायकों के यहां छापेमारी होने वाली है इसकी उन्हें सूचना है।